Shreya Ghoshal Officals Presents Latest Album Song Of 2020 Apni Maati अपनी माटी Song Lyrics In The Voice Of Shreya Ghoshal, The Music Is Composed By Shantanu Moitra And Lyrics Of This New Song Is Put Together By Swanand Kirkire.
Apni Maati अपनी माटी Lyrics - Shreya Ghoshal

Song Title: Apni Maati
Singer: Shreya Ghoshal
Music: Shantanu Moitra
Lyrics: Swanand Kirkire
Music Label: Shreya Ghoshal Officals


 Apni Maati अपनी माटी Lyrics - Shreya Ghoshal

तेरे सर पे नीला गगन है 
सौंधी माटी है 
तेरे काँधे हरियाली चूनर 
सरसराती है 

ये नादिया तेरा गहना है सागर का दर्पण है 
तेरे दिल में करुणा मेघ है आँखों में सावन है 

तेरी साँसें बस प्रेम के किस्से सुनाती है 
तेरे इश्क़ में डूबे हैं हम 
तू अपनी माटी है 
तू अपनी माटी है 
तू अपनी माटी है 

तेरी अँजुरी में खेत है 
इक धान का दाना 
तेरी उँगलियाँ हैं कारीगर की 
ख़्वाब बुन जाना 

तेरे बाज़ुओं में बल बड़ा जो सरहदें थामे 
तेरे ज़हन का लोहा भी सारी दुनिया ही माने 

तेरा जज़्बा है जवान का 
तेरा मर्म है किसान का 

हर दर्द को सह कर भी तू तो मुस्कराती है 
हर कली हर फूल दामन में समाती है 

ये नादिया तेरा गहना है सागर का दर्पण है 
तेरे दिल में करुणा मेघ है आँखों में सावन है 

तेरी साँसें बस प्रेम के किस्से सुनाती है 
तेरे इश्क़ में डूबे हैं हम 
तू अपनी माटी है 
तू अपनी माटी है 
तू अपनी माटी है 
तू अपनी माटी है 
तू अपनी माटी है